[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक महीने पहले घर से निकले पति को मिलाया:पत्नी की आंखों में छलके आंसू, 25 सितंबर को किया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

एक महीने पहले घर से निकले पति को मिलाया:पत्नी की आंखों में छलके आंसू, 25 सितंबर को किया रेस्क्यू

एक महीने पहले घर से निकले पति को मिलाया:पत्नी की आंखों में छलके आंसू, 25 सितंबर को किया रेस्क्यू

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अपना घर में रह रहे प्रकाश जोगी को 25 सितंबर को राजस्थान रेस्क्यू मिशन अभियान के तहत रेस्क्यू किया गया। इसके बाद बुधवार को अपना घर आश्रम में ही पत्नी से मिलाया।

अपना घर आश्रम के गजेंद्र मोदी ने बताया कि जब प्रभुजी प्रकाश चंद का रेस्क्यू किया था, उस समय प्रभुजी का स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब 12 दिन की सेवा के बाद प्रभुजी ने अपना पता लिखवाया। गांव बायल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा। अपना घर की टीम ने इंटरनेट के माध्यम से बायल की शॉप (श्री श्याम इलेक्ट्रिकल वर्क शॉप) का नंबर निकाला।

9 अक्टूबर को प्रभुजी प्रकाश जोगी की धर्मपत्नी राजबाला आश्रम पहुंची और अपने समक्ष अपने पति प्रकाश जोगी को देखकर आंखों में आंसू आ गए। पत्नी ने बताया-हमने आस पास की जगहों पर काफी तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सम्पूर्ण कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद प्रभुजी को अपनी धर्मपत्नी के साथ विदाई दी। इस दौरान कार्यालय प्रभारी आराम सिंह, चालक चंद्रप्रकाश वर्मा, सहित आश्रम के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet