हेल्थ अपडेटप्रदेश में मौसम के साथ बढ़ रहे डेंगू के:खेतड़ी में चिकित्सा विभाग की 272 टीमें घर-घर जाकर कर रहीं निरीक्षण, फॉगिंग कराने के निर्देश
हेल्थ अपडेटप्रदेश में मौसम के साथ बढ़ रहे डेंगू के:खेतड़ी में चिकित्सा विभाग की 272 टीमें घर-घर जाकर कर रहीं निरीक्षण, फॉगिंग कराने के निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। डेंगू की बिमारियों को रोकने के लिए क्षेत्र में टीमें लगाकर निरीक्षण करवाया जा रहा है। आरआरटी टीम प्रभारी डॉ महेंद्र सैनी ने खेतड़ी ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों व बढ़ते डेंगू केस की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
डॉ. सैनी ने बताया कि बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। इस दौरान कुछ डेंगू के केस भी सामने आए हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर खेतड़ी ब्लॉक में 272 टीम में लगाई गई है, जो स्वास्थ्य गतिविधियों को आवश्यक रूप से संचालित करने को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान खेतड़ी ब्लॉक के उप जिला अस्पताल, चार सीएचसी ,16 पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान गांव व गलियों में जमा होने वाले गंदे पानी में एंटी लारवा गतिविधियां करवाने, डेंगू संभावित क्षेत्र में फागिंग करवाने व आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की टंकियों की नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने के कारण डेंगू के मच्छर के लारवा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में जलदाय विभाग व ग्रामीणों को भी जागरुक होकर पेयजल की टंकियों की नियमित सफाई करवानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन डेंगू का प्रकोप फैलने से बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होकर अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने एएनएम, सुपरवाइजर व संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को एमएलओ छिड़काव करवाने, फॉगिंग करवाने, एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू करवाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डॉ. सैनी ने डेंगू के केस पाए जाने पर उसकी सही तरीके से रिपोर्टिंग कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके विजयपाल सैनी, अनिल कुमावत, राजवीर भरगड़, एएनएम सुनीता चौधरी, सुमन कुमारी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043215


