[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग जन अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मीले और ज्ञापन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग जन अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मीले और ज्ञापन दिया

दिव्यांग जन अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मीले और ज्ञापन दिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर राॅयल विकलांग विकास संस्थान प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को दिव्यांग जनों कि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा खान ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को 3 बजे का समय देकर सुबह 11 बजे शहर से बाहर चार किलोमीटर दूर मधूर स्पेशल विधालय में कार्यक्रम करवा दिया जिसकी दिव्यांग जनों को कोई सुचना नहीं दी गई दिव्यांग जन तीन बजे आफिस पहुंचे तो पता चला कि कार्यक्रम तो हो गया उपनिदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग नगेन्द्र सिंह ने आनन-फानन में दुसरा कार्यक्रम मिटिग के रुप में संचालित कर दिया ये दिव्यांग जनों के साथ भेदभाव किया गया विभाग के अधिकारियों पर उचित कार्रवाई कि जाए विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को अनुजा निगम लोन के लिए डेढ़ साल से चक्कर कटाए जा रहे हैं। पालनहार योजना का लाभ चार महिनों से नहीं मिल रहा है पेंशन चार महीने की बकाया पड़ी है पिछले दो साल से दिव्यांग बच्चों के लिए राजकीय बागला सिनियर सैकेंडरी स्कूल में सन्दर्भ केन्द्र में सामान्य अध्यापक द्वारा दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने कि व्यवस्था कर रखी है जो नियम के तहत् गलत है वहां बीस बच्चे पढ़ते हैं लेकिन एक विशेष अध्यापक ही लगा है दुसरा सामान्य लगा हुआ है सन्दर्भ केन्द्र महिने में 12 दिन ही खुलता है इससे दिव्यांग जनों कि पढ़ाई अस्त व्यस्त हो रही है जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लांक शिक्षा अधिकारी पूर्व जिला कलेक्टर व राजनेताओं को सबको अवगत करवाया जा चुका है खान ने कहा जिला कलेक्टर द्वारा उचित कार्रवाई करने का आस्वाशन दिव्यांग जनों को दिया गया ज्ञापन देने वालों में जहिर अब्बास,कालू मोहम्मद,सफिक कुरेशी,नबील भाटी,पवन कुमार, प्रमोद कुमार ,सलीम छिम्पा, जुगनू भाटी , आदि दिव्यांग जन मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet