[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर चढ़ा:दिल्ली से आए कलाकारों ने काली और भैरव का वध की दी प्रस्तुति, नारियल चढ़ाकर खुशहाली की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर चढ़ा:दिल्ली से आए कलाकारों ने काली और भैरव का वध की दी प्रस्तुति, नारियल चढ़ाकर खुशहाली की कामना

नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर चढ़ा:दिल्ली से आए कलाकारों ने काली और भैरव का वध की दी प्रस्तुति, नारियल चढ़ाकर खुशहाली की कामना

नीमकाथाना : नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव में दिल्ली से आए हुए कलाकारों द्वारा शानदार नाटकों की प्रस्तुति दी। इसमें बाहुबली हनुमान, लड्डू गोपाल, तीन शंकर, अघोरी, तीन काली और भैरव का वध इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में आज रात को जोधपुर से जय चौधरी ग्रुप राजस्थानी कला के अनुसार भवाई नृत्य, तेरा ताली, कथकली प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति मुख्य यजमान शिव कुमार अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी प्रात और सायं काल महा आरती में मंच पर माता की आरती उतारते हैं।

नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव में दिल्ली से आए हुए कलाकारों द्वारा शानदार नाटकों की प्रस्तुति दी
नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव में दिल्ली से आए हुए कलाकारों द्वारा शानदार नाटकों की प्रस्तुति दी

बड़ी संख्या में आसपास से भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। मन्नत का नारियल चढ़ाकर माता रानी से अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। साथ ही कई प्रतियोगिताओं के आयोजन भी करवाए गए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया, सोहन सोनी, श्री श्याम कमेटी के सदस्य, लखदातार मंडल का मनीष अग्रवाल और राजेश प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

इस पर 18वें दुर्गा पूजा महोत्सव को देखने के लिए शहर के हजारों लोग पहुंच रहे हैं। आज रात को कई प्रकार की झांकियां सजाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वॉलिंटियर्स भी लगाए गए हैं।

जोधपुर से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें माता रानी के भजन, पर्दा डांस, 17 मटकों को सिर पर रखकर भवाई नृत्य, घुटनों पर नृत्य, 8 गिलासों पर मटका रखकर नृत्य, और तेरह ताली नृत्य जैसी प्रस्तुतियां शामिल थीं। जय चौधरी ने इन प्रस्तुतियों में अपनी कलात्मकता का बेहतरीन परिचय दिया। साथ ही नरूका चौधरी द्वारा कालबेलिया नृत्य, नवीन नागौरी द्वारा शानदार घूमर नृत्य और फायर डांस भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों ने फायर डांस की प्रस्तुतियां दीं।
कलाकारों ने फायर डांस की प्रस्तुतियां दीं।

लखदातार मित्र मंडल के मनीष अग्रवाल और मोर छड़ी परिवार ने स्थानीय कलाकारों को माता रानी की फोटो फ्रेम युक्त तस्वीर और गोल्ड मेडल पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकारों ने भी भजनों पर नृत्य नाटिकाओं की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जो महोत्सव की शोभा को और बढ़ा रही हैं। इस कार्यक्रम को विक्रम फोटोग्राफी के माध्यम से हर दिन लाइव दिखाया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के भक्त भी इस आयोजन का आनंद ले रहे हैं।

आज रात, फरीदाबाद से आए रवि त्रिशूली ग्रुप द्वारा माता की झांकियों का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। नीमकाथाना जिलेभर से दुर्गा महोत्सव देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, और भक्त माता रानी को चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet