[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नीमकाथाना  : स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में आज नगर परिषद नीमकाथाना में सफाई मित्रों, रागपिकर्स, स्वच्छता कार्मिक, सेप्टीक टैंक क्लीनर्स आदि के स्वास्थ्य जाँच एवं सुरक्षा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी सफाई मित्रो एवं नगर परिषद के अधिकारी/कार्मिको के स्वास्थ्य की जाँच की गयी। राजकीय जिला चिकित्सालय नीमकाथाना की मेडिकल टीम ने प्रातः 9 बजे से अपनी सभी आवश्यक दवाइयों के साथ सभा कक्ष में स्वास्थ्य जाँच शुरु की। मेडिकल टीम में डॉ भवानी शंकर शर्मा (चि. अ. मेडिसिन), डॉ दीपेंद्र कुमार (चि. अ. नेत्र रोग), मनोज कुमार आर्य (नर्सिंग ऑफिसर), श्रीराम गजराज (डी डी सी हेल्पर), अनिल नायक (डी डी सी हेल्पर) आदि मौजूद रहे। नगर परिषद आयुक्त सुरेश कुमार मीना ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मे शहर के सफाई मित्रों को स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और नगर परिषद समय समय पर सफाई मित्रो के स्वास्थ्य की जाँच के लिये शिविर का आयोजन करती है। आगे मीना ने बताया कि सफाई मित्रों के सम्मान के लिए महात्मा गाँधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस 2 अक्टूबर के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin