[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जातिसूचक पोस्ट डालने वाले पर कार्रवाई की मांग:बणीर स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने एसपी से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जातिसूचक पोस्ट डालने वाले पर कार्रवाई की मांग:बणीर स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने एसपी से की मुलाकात

जातिसूचक पोस्ट डालने वाले पर कार्रवाई की मांग:बणीर स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने एसपी से की मुलाकात

चूरू : राजपूत समाज के महापुरुष बणीर जी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जातीय वैमनस्य पूर्वक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में मंगलवार दोपहर बणीर स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में समिति अध्यक्ष पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति फेसबुक पर बणीर छात्रावास फैंस कल्ब के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वैमनस्य और महिलाओं के प्रति अभद्र पोस्ट डाल रहा है। जिससे जातीय वैमनस्य फैल रहा है। हमारे समाज के महापुरुष बणीर जी के नाम का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी से बणीर राजपूत छात्रावास का कोई लेना देना नहीं है। अज्ञात व्यक्ति की इस गलत हरकत से समाज में आक्रोश है।

पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि छह महीने पहले भी समिति के पदाधिकारियों ने तत्कालीन एसपी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें आईडी पर रोक लगाने की बात कही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए अब इस फर्जी फेसबुक आईडी से पोस्ट डालने वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हेम सिंह शेखावत, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह, प्रभु सिंह सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin