[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ:महंत अशोक दास महाराज ने किया; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ:महंत अशोक दास महाराज ने किया; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार

लक्ष्मणगढ़ में भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ:महंत अशोक दास महाराज ने किया; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित 10 दिवसीय रामलीला का बुधवार रात समापन हुआ। लंका विजय और लंका दहन के प्रसंग के बाद स्थानीय रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस दौरान मैदान में आतिशबाजी हुई और दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज ने मंगलाचरण के साथ भगवान श्रीराम का तिलकार्चन किया और उन्हें जयमाला पहनाई। राजतिलक के दौरान धार्मिक माहौल रहा और मौजूद लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

रामलीला में अभिनय करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान

रामलीला के समापन अवसर पर समिति की ओर से मंचन में अभिनय करने वाले कार्यकर्ताओं और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समिति ने रामलीला को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।

श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज ने मंगलाचरण के साथ भगवान श्रीराम का तिलकार्चन किया।
श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज ने मंगलाचरण के साथ भगवान श्रीराम का तिलकार्चन किया।

बालिका समूह नृत्य प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले 7100 रुपए

समापन समारोह के बाद रामलीला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं की समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः 7100, 5100 और 3100 रुपए के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 500-500 रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin