लूणासर में काश्तकार की ढाणी में लगी आग:नकदी, सोने-चांदी और घरेलू सामान जलकर राख, प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन
लूणासर में काश्तकार की ढाणी में लगी आग:नकदी, सोने-चांदी और घरेलू सामान जलकर राख, प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के लूणासर गांव में एक किसान की ढाणी में आग लग गई। आग लगने से घर का सामान, जेवर और नकदी राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, विनोद पुत्र कालूराम मेघवाल इंद्र शर्मा के खेत में काश्तकारी करते हैं। अचानक लगी आग ने ढाणी में रखे सभी घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सब कुछ जल गया। इस आग से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। भानीपुरा नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने बताया – पटवारी से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। आग लगने की वजह और कुल नुकसान का अभी पता लगाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470305


