खेतड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट:थाने के हिस्ट्रीशीटर का सिर फूटा, गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर
खेतड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट:थाने के हिस्ट्रीशीटर का सिर फूटा, गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बंधा की ढाणी में दो पक्षों में हुई मारपीट में थाने का हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। जिस पर उसे इलाज के लिए खेतड़ी उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर किया गया है।
हिस्ट्रीशीटर के भाई निखिलेश पुत्र गजेन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह नीमकाथाना जाने के लिए स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान धर्मवीर और बाबू सिंह गाड़ी में सवार होकर आए और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
इस दौरान आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट के समय उसका भाई संजय उर्फ बचिया भी खेतड़ी की तरफ से आ गया। जब उसने बीच-बचाव किया तो धर्मवीर व बाबूसिंह ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आए तो वह फरार हो गए।

घायल संजय उर्फ बचिया को लहुलुहान अवस्था में खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में लाया गया, जहां के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे नीमकाथाना रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर सीआई भंवरलाल कुमावत मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी है।
मारपीट में घायल संजय उर्फ बचिया खेतड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थानाधिकारी ने बताया कि मारपीट की घटना में संजय उर्फ बचिया के सिर में चोटें होने पर रेफर किया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। मामले की गहनता जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044004


