[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेके का शटर तोड़ ले गए शराब और कैश:गुढ़ागौड़जी के सिंगनौर गांव की घटना; मामला दर्ज कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठेके का शटर तोड़ ले गए शराब और कैश:गुढ़ागौड़जी के सिंगनौर गांव की घटना; मामला दर्ज कराया

ठेके का शटर तोड़ ले गए शराब और कैश:गुढ़ागौड़जी के सिंगनौर गांव की घटना; मामला दर्ज कराया

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं में शराब की दुकान का शटर व जाल तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति दुकान से शराब और नगदी चुरा ले गए। मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाने इलाके सिंगनौर गांव का है।

इस संबंध में शराब की दुकान के मालिक सुनील कुमार गोदारा पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी गोदारा का बास तन सिंगनौर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी सिंगनौर गांव में शराब की दुकान है।

28 सितंबर रात को सेल्समैन के जाने के बाद दुकान को बंद कर घर आ गया था। अगले दिन जब दुकान पर गए तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर संभाला तो दुकान में रखी शराब व गल्ले में रखी नगदी गायब थी।

हमारे जाने के बाद देर रात को अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर चोरी की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। जांच कर रहे हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin