सुजानगढ़ में पहले महिला शौचालय का उद्घाटन:केयरटेकर भी महिला कर्मचारी होगी, 3.87 लाख की लागत से हुआ निर्माण
सुजानगढ़ में पहले महिला शौचालय का उद्घाटन:केयरटेकर भी महिला कर्मचारी होगी, 3.87 लाख की लागत से हुआ निर्माण
सुजानगढ़ : नगर परिषद की ओर से गांधी चौक में बनाए गए सुजानगढ़ के पहले महिला शौचालय का रविवार की शाम सभापति नीलोफर गौरी ने उद्घाटन किया। गौरी ने बताया कि महिला शौचालय के नहीं होने के कारण शहर के बाजार में आने वाली हजारों महिलाओं को परेशानी हो रही थी। जिसको देखते हुए नगर परिषद ने इस महिला शौचालय का 3.87 लाख की लागत से निर्माण करवाया है।

उन्होंने बताया कि इस शौचालय की केयरटेकर भी महिला कर्मचारी होगी। जल्दी ही बाजार में कुछ और जगह भी आधुनिक शौचालय और महिला शौचालय बनाए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान उपसभापति अमित मारोठिया, सौरभ पीपलवा, हितेश जाखड़, सुनीता रावतानी, अंजू वेदी, अमजद खान, पार्षद शुगुफ्ता, लियाकत खान, इकबाल खान, इस्माइल खान, जाकिर क्याल, मोहनलाल मेघवाल, राकेश तंवर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046121


