[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सदस्यता अभियान सर्व व्यापक एवम् सर्व समावेशी होगा : शेखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सदस्यता अभियान सर्व व्यापक एवम् सर्व समावेशी होगा : शेखावत

सदस्यता अभियान सर्व व्यापक एवम् सर्व समावेशी होगा : शेखावत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे राष्ट्रवापी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् कार्यकर्ता लगातार इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे है और इस संदर्भ में वरिष्ठ नेताओं का प्रवास भी हो रहा है।

इसी क्रम में आज भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओ से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा एवम् चल रहे कार्य का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने जिला कार्यालय में संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत का दुप्पटा पहनाकर अभिन्नदन किया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी शेखावत ने कहा कि यह अभियान सर्व व्यापक एवम् सर्वसमावेशी होगा। इस अभियान को लेकर उन्होने चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ व कार्यकर्ताओ को दायित्व प्रदान किये जा रहे है उन्होने कहा कि यह अभियान विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का अभियान है जिसके सामने उसका खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान हम सब कार्यकर्ताओ के लिए राष्ट्रसेवा एवम् संगठन सेवा का मौका है और चूरू जिला संगठन के दृष्टिकोण से एक मजबूत एवम् सुद्वढ जिला है यहां कार्यकर्ता पूर्ण जोश और उत्साह के साथ इस कार्य को करने का संकल्प ले चुके है। उन्होने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में लगे हुऐ है।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया व सहसंयोजक भास्कर शर्मा ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने बताया कि कल दोपहर दो बजे दादू भवन में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उक्त बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण,जिला संगठन प्रभारी राम गोपाल सुथार,विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा,जिला प्रमुख वंदना आर्य,जिला संयोजक अभिषेक चोटिया व प्रदेश से लगाए गए प्रभारी जोगेंद्र राजपुरोहित सहित पार्टी के जिला पधाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर यह तय किया जाएगा जो जिले ने सदस्यता के निमित्त लक्ष्य रखा है उसको किस प्रकार पूरा किया जाए।

Related Articles