[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत वितरित किए पेड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत वितरित किए पेड़

अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत वितरित किए पेड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

गुढ़ागौड़जी : कस्बे के टैगोर शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाये जा रहे अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को सीनियर डिवीजन गर्ल्स कैडेट, जूनियर डिवीजन गर्ल्स कैडेट व टैगोर बी.एड. कॉलेज की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को अमरूद, बील, जामुन, नींबू, मौसमी के पेड़ वितरित किए गए। इस अवसर पर अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के संयोजक चिरंजीलाल शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि मैं इस पेड़ को अपने घर-आंगन में लगाकर पुत्रवत या भाई सदृश देखभाल करूंगी और प्रकृति संवर्धन हेतु कार्य करूंगी। प्रकृति का संरक्षण करना मेरा नैतिक दायित्व है, मैं इस हेतु भरपूर सहयोग करूंगी। चिरंजीलाल शर्मा ने छात्राओं को प्रकृति संरक्षण हेतु हमारे क्या-क्या दायित्व है, इस पर भी प्रकाश डाला। टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने छात्राओं को बताया कि अमृता देवी ने वृक्षों की रक्षार्थ अपना बलिदान दिया था, आज नारी शक्ति को उनके पदचिह्नों पर चलकर वृक्ष लगाने व उनकी देखभाल करने का पुनीत कार्य करना है। इस अवसर पर सेकंड ऑफिसर विष्णु सिंह राठौड़ व एनसीसी केयरटेकर रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22