[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर भाजपा सदस्यता अभियान किया शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर भाजपा सदस्यता अभियान किया शुरू

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर भाजपा सदस्यता अभियान किया शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी शहर में बुधवार को दोपहर 3 बजे भाजपा खेतड़ी शहर मण्डल के द्वारा खेतड़ी स्थित माता बराही देवी धर्मशाला में खेतड़ी शहर मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष विद्याधर सैनी की अध्यक्षता में जिला उप प्रमुख सत्यवीर गुर्जर एवम भाजपा एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया के सानिध्य में संपन्न की गई। आज की बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक गजानंद कुमावत ने किया। आज की बैठक का शुभारंभ सर्व प्रथम पण्डित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के जन्म उत्सव मनाते हुआ उनके चित्र के सामने दीपक जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए जन्म दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मिठाई वितरण किया गया। एवम पार्टी की तरफ से आज के दिन पार्टी के महा सदस्यता अभियान किया गया जिसके लिए पार्टी के एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर आए।

आज के वक्ताओं में उप प्रमुख सत्यवीर गुर्जर ने सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया ने बताया की हम सभी को पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर खेतड़ी शहर मण्डल को पूरे जिले में एक नम्बर पर करेंगे।

आज की बैठक में मुख्य वक्ताओं में सोमदत्त भगत, सत्यनारायण भार्गव, विश्वनाथ अग्रवाल, रहे अन्त में गजेन्द्र जलंदरा ने धन्यवाद किया। आज की बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट विजेंद्र सैनी, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योती भारद्वाज, मण्डल महामंत्री राकेश राजोरिया, मण्डल उपाध्यक्ष रोहिताश्व मेहरड़ा, अमर चंद शर्मा, तारा चंद गुप्ता, किशोरी लाल शर्मा, मुरलीधर नालापुरिया, कैलाश स्वामी, नरेश सैनी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नवल पारीक, रानी सरकार सहीत अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Related Articles