[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 34 हजार:इंस्टाग्राम आईडी से ऑनलाइन आर्डर करना पड़ा भारी, साहवा पुलिस ने रिफंड कराई राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 34 हजार:इंस्टाग्राम आईडी से ऑनलाइन आर्डर करना पड़ा भारी, साहवा पुलिस ने रिफंड कराई राशि

लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 34 हजार:इंस्टाग्राम आईडी से ऑनलाइन आर्डर करना पड़ा भारी, साहवा पुलिस ने रिफंड कराई राशि

चूरू : स्टाग्राम आईडी से ऑनलाइन सामान मंगवाना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। रुपए रिफंड कराने के लिए साइबर ठगों के भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही विवाहिता के खाते से 34 हजार 166 रूपए खाते से उड़ गए। विवाहिता के पति ने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच करते हुए साहवा पुलिस ने विवाहिता के साथ हुई साइबर ठगी के 34 हजार 166 रूपए बैंक खाते में रिफंड करवाए।

साहवा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि 28 अगस्त को ढाणी माना निवासी अमीलाल ने रिपोर्ट दी उसकी पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ऑनलाइन आर्डर किया था। काफी दिनों के इंतजार करने के बाद भी ऑर्डर नहीं मिला। इस दौरान एक दिन विवाहिता के पास कॉल आया कि हमारी कंपनी आपके जिले में ऑर्डर डिलीवर नहीं कर सकती। इसलिए आपके रूपए रिफंड करवाए जा रहे हैं। इसलिए आपको एक लिंक भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही विवाहिता के बैंक खाते से 34 हजार 166 रूपए निकल गए। पत्नी ने कॉल कर पूरी घटना मुझे बताई। जिस पर मैने साइबर पोर्टल पर साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

साहवा पुलिस परिवाद मिलते ही जांच में जुट गई। साहवा पुलिस ने विवाहिता के साथ हुए साइबर फ्रॉड की राशि वाले बैंक खाते को होल्ड करवा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर साहवा पुलिस ने विवाहिता से ठगी गई 34 हजार 166 रूपए की राशि उसके खाते में वापस रिफंड करवाई गई।

साहवा थाना में साइबर पोर्टल पर काम करने वाले कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने इस मामले में कड़ी मेहनत कर ठगी हुई राशि रिफंड करवाने में अहम सहयोग दिया हैै। कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने वर्ष 2024 में अब तक पांच प्रकरणों में 89 हजार 814 रूपए की राशि रिफंड करा चुके हैं।

Related Articles