[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शटर तोड़कर दुकान से 25 लाख का माल चुराया:कर्मचारियों से मारपीट कर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस ने 2 डिटेन किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शटर तोड़कर दुकान से 25 लाख का माल चुराया:कर्मचारियों से मारपीट कर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस ने 2 डिटेन किए

शटर तोड़कर दुकान से 25 लाख का माल चुराया:कर्मचारियों से मारपीट कर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस ने 2 डिटेन किए

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी करने और फिर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामले में कर्मचारियों से मारपीट करने का भी आरोप है। इस संबंध में वार्ड नं. 43, मोहल्ला खोरा निवासी अल्फेज पुत्र आरिफ बैग ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया- 1991 में उसके पिता फारूक बैग ने इंदिरा नगर निवासी इकबाल पुत्र इंदु से झुंझुनूं शहर में एक नंबर रोड़ स्थित प्रभात सिनेमा के पास एक दुकान किराये और पगड़ी पर ली थी। उसके बाद से ही वह समय पर किराया देते आ रहे है। दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लैपटॉप आदि का काम चलता है। 23 सितंबर सुबह 4 बजे इंदिरा नगर निवासी जमील, शकील, अमजद, आजम, माजिद, साजिद, सोनू व बिट्टु सहित अन्य लोग दुकान पर आए।

ताला तोड़कर उसमें रखे 50 नग सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर मशीन, पावर सप्लाई, वायर रॉल, कम्प्यूटर, लेपटॉप, बेटरी इन्वर्टर और फर्नीचर सहित 25 लाख रूपए का सामान मेरी दुकान से निकाल कर गाड़ी में डालकर चोरी कर ले गए।

सामान को शाहीन कुरैशी के घर में डाल रखा है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 -6 दिनों यह लोग दुकान को तोड़कर कब्जा करने की फिराक में है। 18 सितंबर को हमारी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कब्जा करने की कोशिश की थी। उसके बाद 23 सितंबर को इन लोगों ने दुकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

पीड़ित ने रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर आज मौका स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। जांच अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियां को डिटेन किया है। जांच कर रहे है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62