[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला कलक्टर ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण

नीमकाथाना : जिला कलक्टर एवं केंद्रीय विद्यालय इन्द्रपुरा की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर शरद मेहरा ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने प्राचार्य से विद्यालय के परीक्षा परिणाम, नामांकन व सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना तथा विद्यालय का नामांकन बढाने, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने तथा परीक्षा परिणाम में सुधार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चे आसानी से सीख पाएं इस प्रकार की विधियों से पढ़ाई करवाना शुनिश्चित करें, ताकि अधिगम आसानी से हो सके. उन्होंने कक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों से पढ़ाए गए प्रकरण से सवाल पूछे तो बच्चों ने बेबाकी से जबाब दिए. जिससे जिला कलक्टर संतुष्ट नजर आए और कहा कि बच्चों में सीखने की अपार क्षमताएं विद्यमान है, आवश्यकता है सिर्फ उन्हें निखारने की. उन्होंने प्राचार्य को भौतिक संशाधनों, सहशैक्षिक गतिविधियों के अलावा शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. जिला कलक्टर ने स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौराना उदयपुरवाटी तहसीलदार भीमसैन सैनी, वरिष्ठ सहायक प्रदीप सैनी व विनोद सैनी भी साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62