[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घुमंतू समाज ने की आवास व पट्टा देने की मांग:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में दिया एसडीएम को ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घुमंतू समाज ने की आवास व पट्टा देने की मांग:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में दिया एसडीएम को ज्ञापन

घुमंतू समाज ने की आवास व पट्टा देने की मांग:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में दिया एसडीएम को ज्ञापन

चूरू : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के नेतृत्व में सोमवार दोपहर घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने घुमंतू समाज के लोगों के लिए आवास की व्यवस्था और पट्टा देने की मांग की।

उन्होंने बताया कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी घुमंतू समाज के लोग झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। चूरू शहर के अग्रसेन नगर के पास अणची देवी, नारुराम, प्रसेता, इंदिरा, शांति देवी, चिड़िया देवी, गवेरी देवी, जैता व रिना सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सहित काफी संख्या में घुमंतू परिवार के लोग झुग्गी बस्ती बनाकर रह रहे हैं, जबकि राज्य सरकार द्वारा दो अक्टूबर तक सभी लोगों को पट्टे बनाकर आवासीय योजना से लाभान्वित करने का आदेश दिया है।

चूरू में आज भी सैंकड़ों परिवार हैं, जो झुग्गियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ये लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इस अवसर पर वुणा भाट, बंजारा युवा संस्थान राजस्थान के अध्यक्ष राजूराम, सेठाराम, रमेश, सरदार सिंह और शंकरलाल सहित घुमंतू समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22