[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सर्वश्रेष्ठ सरकारी कार्यालय को किया जाएगा जिला व संभाग स्तर पर सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सर्वश्रेष्ठ सरकारी कार्यालय को किया जाएगा जिला व संभाग स्तर पर सम्मानित

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सर्वश्रेष्ठ सरकारी कार्यालय को किया जाएगा जिला व संभाग स्तर पर सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : स्वच्छ भारत अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर झुंझुनूं से स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने की थी।

अभियान में संभाग के सभी सरकारी कार्यालय की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं सफाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्यालय को जिला व संभाग स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने आदेश जारी कर कहा है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिन सरकारी कार्यालय में उत्कृष्ट सफाई की जाएगी उनको जिला स्तर व संभाग स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। सफाई से पहले वह बाद के फोटोग्राफ्स 30 सितंबर तक कलेक्ट्रेट एवं संभागीय आयुक्त के कार्यालय में भिजवाने होंगे । इसके लिए उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में अंकों का निर्धारण किया है मेरिट के अनुसार जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर अग्रणी रहने वाले कार्यालय को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा । जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि इसके लिए अंक निर्धारण किया गया है।

यह रहेगा अंक निर्धारण का मापदंड

  • कार्यालय परिसर एवं भवन में साफ-सफाई – 20 अंक
  • कार्यालय की चारदीवारी के बाहर साफ-सफाई – 10 अंक
  • कार्यालय में नकारा सामान का सूचीकरण एवं निस्तारण – 10 अंक
  • कार्यालय में रेकार्ड व्यवस्थीकरण, नष्टीकरण योग्य रिकार्ड की छंटनी एवं नियमानुसार नष्टीकरण – 10 अंक
  • कार्यालय में शौचालयों की क्रियाशीलता, रखरखाव एवं स्वच्छता – 10 अंक
  • महिला कार्मिकों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था, रखरखाव एवं स्वच्छता – 10 अंक
  • परिसर के अंदर एवं चारदीवारी के बाहर हरियाली विकास, पौधारोपण एवं सौंदर्यकरण – 10 अंक
  • मेरा कार्यालय मेरा गमला – 10 अंक
  • आगन्तुकों के लिए बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था – 10 अंक

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22