[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झुंझुनू में चल रहे तीन दिवसीय कोमल पैड प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। समापन के अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य कमला, जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप ईश्वरवाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त दिनेश मील बतौर अतिथि मौजूद थे।

उप प्रधानाचार्य कमला ने कहा कि स्काउटिंग से जीवन में कर गुजरने की ललक पैदा होती है, स्काउटिंग से व्यक्ति में आत्मनिर्भरता एवं मानवीय गुणों का विकास होता है। जिला ऑर्गेनाइजेशन प्रदीप ईशरवाल ने कहा कि स्काउटिंग में व्यक्ति काम को करके सीखता है स्काउटिंग से देश प्रेम एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव पैदा होता है।

नीरज कुमार ने बताया कि 3 दिन में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की स्काउट क्लैप, ध्वज गीत, स्काउट प्रार्थना, स्काउट नियम एवं विभिन्न प्रकार की गांठे आदि का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षक के रूप में आशीष कुमार,खुशबू,नीरज कुमार आदि ने तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सुदीप कुमार, रामकरण, मोहम्मद शरीफ, शारीरिक शिक्षक पिंकेश,सतपाल ढाका, महेंद्र सिंह साहित प्रतिभागी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22