सीकर में पीने के पानी के लिए लोग परेशान:कारीगरान मोहल्ले में पाइप लाइन काटने पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारियों का विरोध, वापस लौटे
सीकर में पीने के पानी के लिए लोग परेशान:कारीगरान मोहल्ले में पाइप लाइन काटने पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारियों का विरोध, वापस लौटे
सीकर : सीकर शहर में पीने के पानी की समस्या को लेकर आम जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर के रामलीला मैदान के पीछे वार्ड 28 के कारीगरान मोहल्ले में कई दिनों से पानी की समस्या को लेकर वार्डवासी सोमवार को आक्रोशित हो गए। जलदाय विभाग की टीम जब पुरानी पाइप लाइन के कनेक्शन काटने पहुंची तो मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया। भारी हंगामे के बाद अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी बिना समाधान किए मौके से रवाना हो गए।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया- मोहल्ला कारीगरान और गोगमेड़ी के पास के इलाके में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से पीने के पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही है।
लोगों ने नारे लगाए, अफसरों को घेरा
जलदाय विभाग (PHED) के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पुरानी पाइप लाइन के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। जैसे ही अधिकारियों ने डैमेज और पुरानी लाइनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कारीगरान मोहल्ले के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाए। वहीं अधिकारियों को घेर लिया और काम को बीच में ही रुकवा दिया।
मदन कुमार मोरदिया का कहना है कि एक तरफ तो पीने का पानी नहीं मिल रहा। वहीं दूसरी तरफ जो पुरानी लाइनें चालू हैं, उन्हें भी बंद करवाया जा रहा है। ऐसे में पीने के लिए एक बूंद पानी मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। हंगामे और विरोध की स्थिति को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में जलदाय विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही वार्ड में पानी की नियमित और पर्याप्त सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
बिना कार्रवाई किए लौटा विभाग
जलदाय विभाग के कार्मिकों ने तकनीकी सुधार और विभागीय गाइडलाइंस का हवाला दिया, लेकिन मोहल्ले के लोग पहले पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चली बातचीत में कोई समाधान नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए जलदाय विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए मौके से लौटना पड़ा।
देखें विरोध-प्रदर्शन की PHOTOS…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241474

