नीमकाथाना में स्वच्छता अभियान की शुरुआत:कलेक्टर ने दिलाई हर दिन एक घंटा श्रमदान करने की शपथ, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
नीमकाथाना में स्वच्छता अभियान की शुरुआत:कलेक्टर ने दिलाई हर दिन एक घंटा श्रमदान करने की शपथ, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने पर आज से स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान की शुरुआत की गई। यह शुभारंभ एसएनकेपी कॉलेज से हुआ, जिसमें कलेक्टर शरद मेहरा और उप सभापति महेश मगोतिया ने श्रमदान कर अभियान की शुरूआत की। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों और श्रमदान कार्यक्रमों के साथ चलाया जाएगा।

उप सभापति महेश मगोतिया ने जनप्रतिनिधियों, स्टूडेंट्स, स्काउट गाइड के कैडेट्स, सफाई मित्रों और आम जन से अपील की कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हमें अपने स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता लानी होगी। उन्होंने सभी को शहर की सफाई में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर शरद मेहरा ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार महला, नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीणा, तहसीलदार महेश ओला, एसएनकेपी कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा, कॉलेज स्टाफ, नगर परिषद के कर्मचारी और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048936


