[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 हजार का इनामी गिरफ्तार:नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में चार माह से चल रह था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

2 हजार का इनामी गिरफ्तार:नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में चार माह से चल रह था फरार

2 हजार का इनामी गिरफ्तार:नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में चार माह से चल रह था फरार

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सिंघाना थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में चार महीने से फरार चल रहे जिला स्तर के टॉप-10 में शामिल वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत निवासी इस्लामपुर थाना बगड है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। तलाशी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी शातिर व बदमाश होने पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

इसके चलते आरोपी को जिला स्तर के टॉप-10 में शामिल किया और दो हजार रुपए इनाम रखा। आरोपी को उसके गांव इस्लामपुर से दस्तयाब किया है।

आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बगड़़ थाना में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई के दौरान टीम में एएसआई इन्द्राज सिंह, कॉस्टेबल अजय कुमार, प्रमेन्द्र, विक्रम सिंह, सुमित्रा, योगेन्द्र सिंह शामिल रहे। कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाशचंद का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62