[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूर्य किरण विमानों ने आसमान में धुएं से बनाया ‘तिरंगा’:जैसलमेर में वायुसेना का एरोबेटिक शो, डीएनए और Y फॉर्मेशन भी बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूर्य किरण विमानों ने आसमान में धुएं से बनाया ‘तिरंगा’:जैसलमेर में वायुसेना का एरोबेटिक शो, डीएनए और Y फॉर्मेशन भी बनाई

सूर्य किरण विमानों ने आसमान में धुएं से बनाया 'तिरंगा':जैसलमेर में वायुसेना का एरोबेटिक शो, डीएनए और Y फॉर्मेशन भी बनाई

जैसलमेर : भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने सोमवार को जैसलमेर के देदानसर मैदान में करतब दिखाए। ‘सूर्य किरण एरोबेटिक शो’ में आसमान में हॉक विमानों की कलाबाजी देखकर लोग हैरान रह गए। शाम 4 बजे वायुसेना स्टेशन से सूर्य किरण के 9 हॉक विमानों ने उड़ान भरी।

तीन-तीन के सेट में एक के बाद एक उड़ान भरते हुए विमानों ने आसमान में धुएं से तिरंगा बनाया। यूथ को डेडिकेट करते हुए ‘Y’ फॉर्मेशन बनाई। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने पहली बार जैसलमेर के देदानसर मैदान के ऊपर करतब दिखाए।

सूर्य किरण के 9 विमानों ने यूथ को डेडिकेट करते हुए 'Y' फॉर्मेशन बनाई।
सूर्य किरण के 9 विमानों ने यूथ को डेडिकेट करते हुए ‘Y’ फॉर्मेशन बनाई।

आसमान में एक-दूसरे को क्रॉस किया ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लो ने टीम को कमांड किया। टीम के डिप्टी लीडर ग्रुप कैप्टन सिद्देश कार्तिक थे। सूर्य किरण की टीम लेफ्ट से तेजस फॉर्मेशन में आई। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की शेप में 9 हॉक विमान ‘तिरंगा’ शेप में धुआं छोड़ते हुए आए।

दर्शकों के सामने लेफ्ट और राइट से एक-एक विमान आए और 360 डिग्री रोटेट करते हुए एक-दूसरे को क्रॉस किया। फिर 8 विमान सामने से आए और दो-दो की टुकड़ी में राइट और लेफ्ट मुड़ते हुए फ्लाई कर फॉर्मेशन बनाया।

सूर्य किरण टीम के विमानों ने आसमान में करतब दिखाकर दर्शकों को कर दिया।
सूर्य किरण टीम के विमानों ने आसमान में करतब दिखाकर दर्शकों को कर दिया।

1000 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आए विमान लेफ्ट से विंग कमांडर राजेश की टीम के 2 विमान 1000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए। राइट से इसी स्पीड से आए 2 अन्य विमान ने आमने-सामने होकर एक-दूसरे को क्रॉस किया। तभी लेफ्ट से 5 विमानों के बीच से राइट से एक विमान ने क्रॉस कर करतब दिखाए। फिर लेफ्ट साइड से 5 विमान ‘डीएनए’ फॉर्मेशन में आए। 3 विमान बीच में रहे और 2 ने तीनों के चक्कर लगाए। तभी सामने से 2 विमान आए और सीधे दर्शकों के ऊपर से उड़ान भरी। अंत में सभी विमान सामने की ओर से आए और ‘तरंग शक्ति’ एक्सरसाइज में हिस्सा लेने वालों को एरियल सैल्यूट करते हुए तिरंगा बनाया।

जब एक साथ 9 विमानों ने आसमान में तिरंगा बनाया तो पूरा मैदान जय हिंद के नारे से गूंज उठा।
जब एक साथ 9 विमानों ने आसमान में तिरंगा बनाया तो पूरा मैदान जय हिंद के नारे से गूंज उठा।

1996 में बनी थी सूर्य किरण एरोबेटिक टीम सूर्य किरण भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक प्रदर्शन टीम है। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का गठन 1996 में किया गया था। यह भारतीय वायु सेना की नंबर 52 स्क्वॉड्रन का एक हिस्सा है।

यह टीम कर्नाटक के बीदर एयर फोर्स स्टेशन पर स्थित है। इसने कई प्रदर्शन किए हैं। सूर्य किरण टीम ने पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 15 सितंबर 1996 को कोयंबटूर में वायुसेना प्रशासनिक कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में किया था।

सूर्य किरण की एयरोबेटिक टीम ने पहली बार जैसलमेर के देदानसर मैदान के ऊपर करतब दिखाए।
सूर्य किरण की एयरोबेटिक टीम ने पहली बार जैसलमेर के देदानसर मैदान के ऊपर करतब दिखाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad