[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में हुई मेघवाल समाज संघ की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में हुई मेघवाल समाज संघ की बैठक

बैठक में समाज के लोगों से एक रुपया एक ईंट लेने का लिया संकल्प, अंबेडकर छात्रावास व बुक बैंक बनाने की रणनीति पर हुआ मंथन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : मेघवाल समाज संघ (रजि.) जिला शाखा झुंझुनूं की ओर से सोमवार को अंबेडकर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त इंजी मालीराम ने की। बैठक का शुभारंभ विनय पाल भंते के आशीर्वचनों से की गई। बैठक में डॉ. अंबेडकर छात्रावास निर्माण कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में बलबीर सिंह काला, मालीराम, बीएल बौद्ध, लीलाधर चौहान, अमीलाल गोठवाल, राम प्रताप पुलकित, विनोद आलड़िया, प्रोफेसर ओंकारमल, गिरधारी लाल कटारिया, पवन आलड़िया, अजय काला, डॉ. अशोक गर्वा, डॉ. दिनेश बडजात्या, अनिल बाड़ेटिया, मनोज चंदानी, डॉ. विकास काला, डॉ महेंद्र सानेल को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय की 10 किलोमीटर की परिधि में छात्रावास के लिए भूमि खरीदी जाएगी जिसमें अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। वंचित प्रतिभावान बच्चों के लिए एक निशुल्क बुक बैंक की स्थापना की जाएगी। जिलाध्यक्ष मेघवाल समाज संघ पवन आलड़िया ने बताया कि संघ का सदस्यता अभियान भी सोमवार से चलाया गया और सभी नव सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना एवं बुद्ध और उनका धम्म की पुस्तक भेंट की गई। जिले के मेघवाल समाज के सभी परिवारो से 1 रुपया 1 ईंट लेने का संकल्प लिया गया। हर गांव में सदस्य बना कर सभी से संपर्क किया जाएगा जिससे मेघवाल समाज के सभी बंधु छात्रावास से जुड़ सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास काला ने किया।

इस दौरान बी एल बौद्ध, राकेश रंगा ईओ, मुकेश महरिया, डॉ. राजेश सिरोवा, अनिता देवी, रघुवीर भाटिया, ग्यारसीलाल जीनोलिया, राकेश देवठिया, शारदा जिनोलिया, विवेक काला, अमनजोत भूरिया, सुखदेव सिरोवा, एडवोकेट सुरेंद्र कटारिया, बनवारीलाल सिरोवा, मोहित चौपड़ा, मनोज कुमार सिंघल, उमेश कुमार, मनोज कुमार अलीपुर, सुनील गोठवाल, राजेश लोदीपुरा, सुभाष मारिगसर, मधु खन्ना, अजीत सिंह, सुकन्या, धर्मपाल देवठिया, अनुज बडगूजर, मानवी कुमारी, आकाश कुमार जिलोवा, नवीन सेठ शोभा का बास, कैलाश दास मेघवाल, रामकुमार सिंह निराधनु, हेमंत आलडिया, एड. सीताराम सेवदा, डॉ. राजेश सिरोवा, सरदार सिंह बालन, बनवारी लाल, धर्मपाल शीला, नरेंद्र कुमार व सुमेर शास्त्री सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62