[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जूना (किन्नर) अखाड़े की साध्वी ईश्वरी नंद गिरी का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

जूना (किन्नर) अखाड़े की साध्वी ईश्वरी नंद गिरी का सम्मान

जूना (किन्नर) अखाड़े की साध्वी ईश्वरी नंद गिरी का सम्मान

झुंझुनूं : मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्थान की ओर से मंगलवार को जूना (किन्नर) अखाड़े की साध्वी ईश्वरी नंद गिरी का सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष राकेश कड़ेल ने बताया कि सनातन धर्म को बचाने व सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देने के लिए साध्वी ईश्वरी नंद गिरी महाराज ने नवंबर 2023 में मेवाड़ से भारत यात्रा शुरू की थी। जिसका समापन जनवरी 2025 में प्रयागराज में प्रस्तावित महाकुंभ में होगा। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्था की ओर से पीपली चौक स्थित स्वर्णकार बगीची में उनको सम्मानित किया।

उन्होंने समाज के लोगों से धर्म की रक्षा करने व नवयुवकों को नशीले पदार्थों का उपयोग नहीं कर अपना जीवन समाज सेवा में लगाने की बात कही। सुभाष कड़ेल, विष्णु कड़ेल, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जयराज जांगिड़, सुरेश कड़ेल, विकेश कड़ेल, गंगाधर, राजकुमार, लीलाधर, प्रकाश, महावीर प्रसाद, पंकज, सुरेंद्र, अनिल आदि मौजूद थे।

Related Articles