[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस में 6 सवारियां बिना टिकट मिली:रुपए लेकर यात्रियों को नहीं दी टिकट, ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस में 6 सवारियां बिना टिकट मिली:रुपए लेकर यात्रियों को नहीं दी टिकट, ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई

रोडवेज बस में 6 सवारियां बिना टिकट मिली:रुपए लेकर यात्रियों को नहीं दी टिकट, ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई

चूरू : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम चूरू डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक ने रोडवेज बस में करीब आधा दर्जन लोगों को बिना टिकट यात्रा करवा रहे कंडक्टर और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।

राजस्थान रोडवेज के चूरू डिपो की सहायक यातायात निरीक्षक शीला चावला ने बताया कि हम लोग रोडवेज बसों की चैकिंग करते हुए मण्डवा से चूरू की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान झुंझुनूं डिपो की एक बस को चैकिंग के लिए रुकवाया तो बस का कंडक्टर नरेंद्र नाहर बस से बाहर उतरा तो उससे टिकट काटने की मशीन मांगी तो उसने मशीन देने से इंकार कर दिया। इसके बाद बस में जाकर वीडियोग्राफी की और सभी सवारियों की गिनती कर सवारी से बात की तो बस में छह सवारियां बिना टिकट मिली। उनसे पूछा तो बताया कि हमारे से कंडक्टर द्वारा रुपए ले लिए गए हैं पर टिकट नहीं दी गई है।

रिमार्क लगाने के लिए कंडक्टर नरेंद्र नाहर से मशीन मांगी गई तो उसने मशीन देने से इंकार कर दिया और मशीन के साथ छीना झपटी करते हुए अभद्रता की। उसने कहा कि आपकी इच्छा वह कर लो, लेकिन मैं मशीन नहीं दूंगा। इस बारे में ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से लोकपत्र मांगा ओर जानकरी चाही तो उसने कहा कंडक्टर से बात करो। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टर ने बदतमीजी कर परेशान किया और चैकिंग कार्य में बाधा डाली।

उनकी लापरवाही के कारण राजस्व नुकसान हो रहा है। इन दोनों के खिलाफ कंट्रोल रूम में शिकायत की गई और वीसीआर बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। शीला चावला ने कहा कि रोडवेज बसे पहले से ही घाटे में चल रही है। इस तरह के लोग सरकार को ओर राजस्व हानि पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet