[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो जयपुर रेफर, तीन दोस्त थे कार में सवार, कार डंपर में घुसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो जयपुर रेफर, तीन दोस्त थे कार में सवार, कार डंपर में घुसी

सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो जयपुर रेफर, तीन दोस्त थे कार में सवार, कार डंपर में घुसी

झुंझुनूं : सदर थाना इलाके के दोरासर में उदयपुरवाटी-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात एक कार डंपर के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया।

एएसआई आशुतोष ने बताया कि बुधवार रात कार में सवार तीन दोस्त उदयपुरवाटी की तरफ से झुंझुनूं लौट रहे थे। इस दौरान दोरासर गांव के बस स्टैंड के नजदीक आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार में नयासर निवासी राजकुमार (33) पुत्र दयाराम मीणा, नेता की ढाणी निवासी विकास (35) पुत्र मातूराम कुमावत व वीरेंद्र (34) पुत्र रामकरण कुमावत घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय BDK अस्पताल लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने नयासर निवासी राजकुमार मीणा को मृत घोषित कर दिया। जबकि नेता की ढाणी निवासी विकास व वीरेंद्र के गंभीर घायल होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। राजकुमार का शव बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

मीटिंग की बोलकर गया था मृतक राजकुमार

हादसे में जान गंवा चुका युवक राजकुमार घरवालों को सीकर में किसी मीटिंग में शामिल होने की बोलकर गया था। मृतक की शादी 2021 में हुई थी। पत्नी गृहिणी है और इनके दो साल की बच्ची भी है। वहीं, घायल वीरेंद्र 22 अगस्त को ही विदेश से आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet