[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया मिसेज राजस्थान का खिताब:प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर महिला उद्यमियों की रैम्पवॉक रही खास, प्रदेशभर की महिलाएं रही शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया मिसेज राजस्थान का खिताब:प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर महिला उद्यमियों की रैम्पवॉक रही खास, प्रदेशभर की महिलाएं रही शामिल

सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया मिसेज राजस्थान का खिताब:प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर महिला उद्यमियों की रैम्पवॉक रही खास, प्रदेशभर की महिलाएं रही शामिल

जयपुर : ब्यूटी पेजेंट मिसेज राजस्थान 2024 का फिनाले बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। यहां मिसेज राजस्थान 2024 का खिताब सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया। फर्स्ट रनर अप साक्षी नंदावत, सेकंड रनर अप कनु पाराशर, थर्ड रनरअप कविता यादव और फोर्थ रनरअप का टाइटल किरण मीना ने हासिल किया। पूर्व मिसेज राजस्थान रिचा कुलश्रेष्ठ ने सलोनी वर्मा को क्राउन सौंपा। इस समारोह में राजस्थान भर से आई 17 टॉप फाइनलिस्ट्स की खूबसूरती, एलेगेंस और एंपावरमेंट की झलक नजर आई।

इस समारोह में राजस्थान भर से आई 17 टॉप फाइनलिस्ट्स की खूबसूरती, एलेगेंस और एंपावरमेंट की झलक नजर आई।
इस समारोह में राजस्थान भर से आई 17 टॉप फाइनलिस्ट्स की खूबसूरती, एलेगेंस और एंपावरमेंट की झलक नजर आई।

यह आयोजन फ्यूजन ग्रुप की ओर से ग्रैंड सफारी के सहयोग से और आईआईईएमआर (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट) के बैनर तले आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को विशेष रूप दिया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष, भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा, सफारी ग्रुप के चेयरमैन पवन गोयल, सफारी ग्रुप के निदेशक प्रमोद गोयल ने दीप प्रज्वलन किया। साथ ही समाजसेवी सुधीर जैन, शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख सुनील शर्मा, समाजसेवी एच.सी. गणेशय, जे.डी. माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिति से इस समारोह को खास बनाया।

फाइनलिस्ट मॉडल्स में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर बिजनेसवुमन शामिल रहे।
फाइनलिस्ट मॉडल्स में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर बिजनेसवुमन शामिल रहे।

दीप प्रज्वलन के बाद जूरी सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया और फिर ‘मूवर्स एंड शेकर’ डांस ग्रुप की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई, जिसने समारोह में एक दिव्य ऊर्जा का संचार किया। फिनाले का कार्यक्रम विभिन्न आकर्षक राउंड्स से भरा रहा। इस विशेष आयोजन में, डिजाइनर और ड्रेसजिला की ओनर माधुरी चेतवानी के कलेक्शन को पहनकर प्रतियोगियों ने मुख्य राउंड्स में भाग लिया।

यहां मिसेज राजस्थान 2024 का खिताब सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया।
यहां मिसेज राजस्थान 2024 का खिताब सलोनी वर्मा ने अपने नाम किया।

पहले सीक्वेंस में, प्रतियोगियों ने ट्रेडिशनल वियर में अपने सौंदर्य का प्रदर्शन किया, इसके बाद टॉप 17 फाइनलिस्ट्स का परिचय वीडियो दिखाया गया। इसके बाद, एक शानदार डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सिटी ब्रांड एम्बेसडर को सैश प्रदान किया गया और दूसरे सीक्वेंस में फाइनलिस्ट्स ने वेस्टर्न ड्रेस में अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन किया।

टॉप 17 फाइनलिस्ट्स का परिचय वीडियो दिखाया गया।
टॉप 17 फाइनलिस्ट्स का परिचय वीडियो दिखाया गया।

इसके बाद अतिथियों और जूरी का सम्मान किया गया और साइक्लोथॉन पोस्टर का विमोचन जयपुर रनर्स के निदेशकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में टॉप 10 प्रतियोगियों की घोषणा की गई और उनके एडवोकेसी भाषण प्रस्तुत किए गए। एक शानदार डांस परफॉर्मेंस के बाद, आयोजन टीम को सम्मानित किया गया।

फिनाले में प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया।
फिनाले में प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया।

टॉप 5 फाइनलिस्ट्स की घोषणा और उनके प्रदर्शन के बाद, प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और अंत में, फेयरवेल वॉक के दौरान सभी प्रतियोगियों ने अपने अंतिम कदम बढ़ाए। साथ ही इस आयोजन में विभिन्न राउंड्स जैसे वॉक, टैलेंट, एडवोकेसी राउंड और क्वेश्चन-आंसर के माध्यम से प्रतियोगियों की खूबसूरती और आत्म-विश्वास को परखा गया। इसके बाद टॉप 5 की घोषणा और विजेता का ताज पहनाने के साथ, समारोह का समापन हुआ।

टॉप 5 फाइनलिस्ट्स की घोषणा और उनके प्रदर्शन के बाद, प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया।
टॉप 5 फाइनलिस्ट्स की घोषणा और उनके प्रदर्शन के बाद, प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया।

जूरी पैनल में शामिल हुए इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स

फिनाले में प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया, जिसमें मिस राजस्थान 2022 और मिस कॉसमॉस इंडिया 2022 परिधि शर्मा, जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, मिसेज राजस्थान 2020 लवलीन डागर, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और हिम्मत स्टूडियो के ओनर हिम्मत सिंह, मिस राजस्थान 2022 तरुशी राय, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की डायरेक्टर पूजा अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण पंकज कुमार ओझा और बिड़ला ऑडिटोरियम की प्रशासन प्रमुख सीमा चौपड़ा शामिल हुए।

'मूवर्स एंड शेकर' डांस ग्रुप की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई
‘मूवर्स एंड शेकर’ डांस ग्रुप की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई

मिसेज राजस्थान 2024 के फिनाले ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी असाधारण उपलब्धियों को एक भव्य मंच प्रदान किया। राजस्थान की टॉप कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल और गाउन राउंड में माधुरी चेतवानी के कलेक्शन को शोकेस किया। इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी कार्यक्रम के डायरेक्टर संजीव बेहरोट के जिम्मे रही, जिनके कुशल निर्देशन में फिनाले का मंच सजाया गया। मेकअप की जिम्मेदारी सिल्वर एंड सलून की पूर्णिमा गोयल ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन होस्ट कबीर और सौम्य जोशी ने किया, और कोरियोग्राफी शाहरुख खान की ओर से की गई।

मिसेज राजस्थान 2024 के फिनाले ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी असाधारण उपलब्धियों को एक भव्य मंच प्रदान किया।
मिसेज राजस्थान 2024 के फिनाले ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी असाधारण उपलब्धियों को एक भव्य मंच प्रदान किया।

समारोह का उद्देश्य और प्रभाव बना आकर्षण

फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर और आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि मिसेज राजस्थान 2024 केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं है, यह उन महिलाओं को सम्मानित करने का मंच है जो अपने समुदाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हम उनकी प्रेरक कहानियों के माध्यम से दूसरों को भी प्रेरित करना चाहते हैं। पूरे राजस्थान से आईं 17 टॉप फाइनलिस्ट्स में आरएएस अधिकारियों से लेकर पुलिस, बिजनेस वीमेन और एंटरप्रेन्योर शामिल हैं।

पूरे राजस्थान से आईं 17 टॉप फाइनलिस्ट्स में आरएएस अधिकारियों से लेकर पुलिस, बिजनेस वीमेन और एंटरप्रेन्योर शामिल हैं।
पूरे राजस्थान से आईं 17 टॉप फाइनलिस्ट्स में आरएएस अधिकारियों से लेकर पुलिस, बिजनेस वीमेन और एंटरप्रेन्योर शामिल हैं।

यह मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित महिलाओं के सपनों को पूरा करने का भी अवसर प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, पेजेंट की आय का एक हिस्सा महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित संगठनों को दान किया जाएगा। कार्यक्रम के डायरेक्टर संजीव बेहरोट ने बताया कि, मिसेज राजस्थान 2024 ने न केवल ब्यूटी और ग्लैमर का प्रदर्शन किया, बल्कि महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित संगठनों को भी समर्थन प्रदान किया। यह मंच राज्य की महिलाओं की बहुपरकारी उपलब्धियों को उजागर करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजस्थान की टॉप कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल और गाउन राउंड में माधुरी चेतवानी के कलेक्शन को शोकेस किया।
राजस्थान की टॉप कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल और गाउन राउंड में माधुरी चेतवानी के कलेक्शन को शोकेस किया।
बिडला ऑडिटोरियम में हुए फिनाले में मॉडल्स ने रैम्पवॉक से चर्चा बटोरी।
बिडला ऑडिटोरियम में हुए फिनाले में मॉडल्स ने रैम्पवॉक से चर्चा बटोरी।
डिजाइनर कलेक्शन को मॉडल्स ने आकर्षक अंदाज में पेश किया।
डिजाइनर कलेक्शन को मॉडल्स ने आकर्षक अंदाज में पेश किया।
इसमें पूर्व विनर्स ने भी हिस्सा लिया और अपनी प्रजेंस से खूब सुर्खियां बटोरी।
इसमें पूर्व विनर्स ने भी हिस्सा लिया और अपनी प्रजेंस से खूब सुर्खियां बटोरी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet