[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र सत्र 2025 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन संबंधित वेबसाईट पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं। आवेदन करते समय विद्यार्थाी अपनी श्रेणी (जाति प्रमाण पत्र केन्द्र सरकार के प्रारुप में ही मान्य होगा), लिंग, क्षेत्र (ग्रामीण – शहरी एवं भाषा का माध्यम सावधानीपूर्वक भरें। इसमें बाद में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए सिर्फ वे ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो इस वर्ष जिला-झुन्झुनू में स्थित विभिन्न सरकारी, मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् है। आवेदक का जन्म 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (उक्त दोनों तिथियों सहित) के बीच हुआ होना चाहिए।

विद्यार्थी के कागज पर हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, फोटो, आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर,जो आधार कार्ड से जूडा हो तथा झुंझुनूं जिले से माता पिता का कोई भी सरकार द्वारा अनुमोदित निवास प्रमाण पत्र एवं कक्षा 5 में अध्ययनरत् होने का प्रमाण पत्र (सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जारी) आवेदन के लिए आवश्यक है। प्रमाण पत्र का प्रारूप प्राप्त करने व अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://navodaya.gov.in एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, काजडा के हैल्प डेस्क मोबाईल नं. 9729648178 एवं 9461281049 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89