[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को याद कर मनाया सद्भावना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को याद कर मनाया सद्भावना दिवस

झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को याद कर मनाया सद्भावना दिवस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनू : झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर कांग्रेसीजनों ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने की। कार्यक्रम में राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम डी चोपदार, उदयपुरवाटी के विधायक भगवाना राम सैनी, मुकुंदगढ़ नगरपालिका के पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी व NSUI झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम डी चोपदार ने कहा की युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देना हो या पंचायतीराज के माध्यम से ग्राम स्वराज की स्थापना करना हो राजीव के दूरदर्शिता के ऐसे फैसलों की वजह से ही मजबूत देश के निर्माण की नींव पड़ी थी। राजीव गांधी की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप ही आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर बना है। चोपदार ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की राजीव गांधी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
चोपदार ने इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता से अपील की और कहा की संगठन ही सत्ता का दरवाजा है। समस्त कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम को मंचस्थ नेतागणों ने संबोधित किया एवं राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी व अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने किया।
कार्यक्रम में बुहाना पंचायत समिति के प्रधान हरिकिशन यादव, पूर्व कांग्रेस चेयरमैन पवन पुजारी, कांग्रेस नेता श्रीचंद झाझड़ियां, चिंटू कटारिया, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण एवं सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कल दिनांक 21 अगस्त को SC-ST संघठनों द्वारा किये गए भारत बंद के आह्वान को समर्थन देने का ऐलान भी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet