[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी का आरोपी झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:गहने और रुपए लेकर हुआ था फरार, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी का आरोपी झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:गहने और रुपए लेकर हुआ था फरार, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

चोरी का आरोपी झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:गहने और रुपए लेकर हुआ था फरार, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

चूरू : चूरू की सदर थाना पुलिस ने स्वामियों की ढाणी में घुसकर सोने-चांदी के गहने और रुपए चोरी करने के आरोप में युवक को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी के आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी।

सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को छाजूसर में स्थित स्वामियों की ढाणी में बुडाना झुंझुनूं निवासी राहुल उर्फ गुगनराम ने ढाणी में घुसकर एक लाख 20 हजार रुपए और 20 तोला सोने की गहने और एक किलो चांदी की चोरी कर ली। जिस पर ढाणी मालिक तुलछाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिस पर आरोपी राहुल उर्फ गुगनराम को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले झुंझुनूं पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो के एक मामले में गिरफ्तार किया था। जहां पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ गुगनराम शातिर बदमाश है। जिसको झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जिसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि से उससे चोरी के मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22