[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 माह से वेतन नहीं मिला; सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, चारों ओर कचरा फैला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

6 माह से वेतन नहीं मिला; सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, चारों ओर कचरा फैला

6 माह से वेतन नहीं मिला; सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, चारों ओर कचरा फैला

खाटूश्यामजी : ​कस्बे में सफाई कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। हड़ताल के कारण ​कस्बे की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। कस्बे में श्याम तोरण द्वार से लेकर श्याम मंदिर तक जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।

सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कस्बे में सुचारु रूप से सफाई नहीं हो रही थी। सफाई कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। इसके कारण वे हड़ताल पर चले गए हैं। श्याम बाबा के दर्शन मार्ग में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां जाम हो गई हैं। इससे श्याम भक्तों को गंदे पानी से होकर गुजरते हुए बाबा श्याम के दरबार में जाना पड़ रहा है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने वेतन के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक वेतन नहीं मिलने ‌के कारण मजबूर होकर कस्बे में सफाई व्यवस्था बंद करनी पड़ी। रक्षाबंधन के पर्व पर घर खर्च के लिए परेशान सफाई कर्मचारी और ठेकेदार विनोद कुमार सहित अन्य लोग हड़ताल पर हैं। उन्होंने शीघ्र ​ही सफाई करचिारियों को वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet