[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:एक दिन पहले घर से हुई थी लापता, चप्पल ओर चूड़ियां देख कुंए में चलाया गया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:एक दिन पहले घर से हुई थी लापता, चप्पल ओर चूड़ियां देख कुंए में चलाया गया रेस्क्यू

महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:एक दिन पहले घर से हुई थी लापता, चप्पल ओर चूड़ियां देख कुंए में चलाया गया रेस्क्यू

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत तेतरवालों की ढाणी में एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। वह गुरुवार की देर शाम को घर से निकली थी।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों में सहयोग से लॉरिंग मशीन से महिला के शव को निकाला और नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान तेतरवालों की ढाणी निवासी मुक्ति देवी (50) के रूप में हुई। वह गुरुवार देर शाम घर से निकली थी। परिजनों ने आसपास में तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सवेरे कुएं के पास महिला की चप्पल और चूड़ियां मिली तो कुएं में देखने पर शव दिखाई दिया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचे और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लॉरिंग मशीन से शव को बाहर निकाला जा सका। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet