[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 साल की नाबालिग से रेप का मामला:ठेकेदार को लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा, नाबालिग को दे रहा था जान से मारने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

16 साल की नाबालिग से रेप का मामला:ठेकेदार को लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा, नाबालिग को दे रहा था जान से मारने की धमकी

16 साल की नाबालिग से रेप का मामला:ठेकेदार को लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा, नाबालिग को दे रहा था जान से मारने की धमकी

सीकर : सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में फरार आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदार ने कई महीनों तक पीड़िता के साथ रेप किया। प्रेग्नेंट होने पर उसे दवाई दी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़िता के भाई ने बूंदी के महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था। जीरो एफआईआर को सीकर के महिला थाने में ट्रांसफर किया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

पीड़िता के भाई ने बूंदी के महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि 25 साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। ऐसे में मां ने चाचा से शादी कर ली। तब से परिवार बूंदी जिले के एक गांव में रहता था। करीब एक साल पहले मां और पिता सीकर में ठेकेदार के बबलू चौधरी के पास बिल्डिंग में मजदूरी का काम कर रहे हैं। छोटा भाई और 16 साल की नाबालिग बहन भी उनके पास स्थित किराए के तंबू में रह रहे थे।

ठेकेदार ने छोटी बहन को काम पर रख लिया था। जान से मारने की दी धमकी ठेकेदार बबलू चौधरी नाबालिग को काम के बहाने सीकर की एक होटल में ले गया, जहां उसने काम के बहाने नशीली चीज पानी में मिलाकर रेप किया। जब पीड़िता को होश आया तो ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो परिजनों को भी काम से निकाल दूंगा। मैं जैसा कहता हूं तुम्हें वैसा ही करना है। उसके बाद लगातार ठेकेदार होटल में ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा।

नाबालिग ने मां को बताई थी आपबीती

पीड़िता ने तबीयत खराब होने पर मां को आपबीती बताई। ठेकेदार दीपावली के बाद से रेप कर रहा था। पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर ठेकेदार ने उसे कोई दवाई दी। इसके बाद पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी। पीड़ित के परिवार ने पहले बूंदी में बाल कल्याण समिति को अवगत करवाया। इसके बाद बूंदी महिला थाने में मामला दर्ज हुआ तो उस जीरो एफआईआर को सीकर के महिला थाने में ट्रांसफर किया गया।

हीरालाल (30) निवासी कुमावतों की ढाणी रेनवाल (जयपुर ग्रामीण) को लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62