[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में CBEO का पद रिक्त:APO करने के बाद स्कूलों के काम हो रहे प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में CBEO का पद रिक्त:APO करने के बाद स्कूलों के काम हो रहे प्रभावित

सरदारशहर में CBEO का पद रिक्त:APO करने के बाद स्कूलों के काम हो रहे प्रभावित

सरदारशहर : सरदारशहर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को APO करने के बाद से पद रिक्त पड़ा है। इससे स्कूलों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। निरीक्षण न होने की वजह से स्कूलों के प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य रुक गए हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें, CBEO अशोक कुमार पारीक को 24 जुलाई को एपीओ किया गया था। इस निर्णय के चलते सरदारशहर में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और विद्यालयों के विभिन्न कार्य प्रभावित हुए हैं। सीबीईओ का पद रिक्त होने के कारण स्कूलों का निरीक्षण भी ठप पड़ा है, जबकि नया सत्र हाल ही में शुरू हुआ है।

चूरू जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि इस स्थिति के समाधान के लिए एसीबीईओ अशोक कुमार गौड़ को अस्थायी रूप से सीबीईओ का चार्ज सौंपा गया है। नई नियुक्ति होने तक अशोक कुमार गौड़ इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22