[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट और डॉक्टर्स ने लगाए पौधे:’हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लिया संरक्षण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट और डॉक्टर्स ने लगाए पौधे:’हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लिया संरक्षण का संकल्प

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट और डॉक्टर्स ने लगाए पौधे:'हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लिया संरक्षण का संकल्प

चूरू : हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान में बुधवार दोपहर पीडीयू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट और डॉक्टर्स ने पौधे लगाए। पौधे लगाकर स्टूडेंट ने इनकी सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली है। मेडिकल कॉलेज में बड़े स्तर पर किये गये पौधरोपण में काफी संख्या में स्टूडेंट मौजूद थे।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि हरियाली तीज पर हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम पर स्टूडेंट ने डॉक्टर्स के साथ मिलकर पौधे लगाये है। उन्होंने बताया कि बिगड़ रहे पर्यावरण संतुलन को हम पौधे लगाकर ही सुधार सकते है। हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं है अपितु लगाए गये पौधे को हर हाल में जीवित रखना भी है।

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट ने अपने नाम से पौधे लगाये है। सीनियर स्टूडेंट जब यहां से एमबीबीएस पूरी कर जाए तब अपने जूनियर को इन पौधों की जिम्मेदारी सौंप कर जाए। जब कभी भी वापस चूरू आओगे तब यह पौधे पेड़ बनकर छाया देंगे। जिस तरह एक मां अपने बच्चे का ध्यान रखती है उसी तरह हमें भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर उनका ध्यान रखना है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान जयपाल ने कहा कि कॉलेज में अशोक, जामुन, नीम, पीपल और कई तरह के फूल वाले पौधे लगाये गए है। जिनका ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर डॉ. कुलदीप बिजारणिया, डॉ. दिलीप निर्वाण व वेदप्रकाश खींची आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22