[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA:मार्शलों से हुई धक्का-मुक्की, मारपीट के बाद से धरने पर बैठे हैं 56 विधायक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA:मार्शलों से हुई धक्का-मुक्की, मारपीट के बाद से धरने पर बैठे हैं 56 विधायक

राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA:मार्शलों से हुई धक्का-मुक्की, मारपीट के बाद से धरने पर बैठे हैं 56 विधायक

जयपुर : कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही से निलंबित करने के बाद सदन में सोमवार को मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। भाकर के निलंबन के बाद मार्शल जब उन्हें जबरन बाहर ले जाने लगे तो कांग्रेसी विधायक उनसे भिड़ गए। इस हंगामे में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव की चूड़ियां टूट गईं और चोट भी लगी।

वरिष्ठ विधायक ​हरिमोहन शर्मा जमीन पर गिर गए। इस बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई, लेकिन विपक्ष के विधायक सदन में ही धरने पर बैठ गए। मंगलवार सुबह भी विपक्ष के 56 विधायकों को धरना जारी है। वे सोमवार रातभर ‘रघुपति राघव राजाराम’ भजन गाते रहे। भाकर पर स्पीकर वासुदेव देवनानी की तरफ गलत इशारे करके दुर्व्यवहार करने का आरोप है।

ढोलक-मंजीरे नहीं तालियां बजाकर दिया साथ

सदन में धरना दे रहे विधायकों का कहना है कि जब मुकेश भाकर की कोई गलती ही नहीं तो उन्हें सस्पेंड क्यों किया गया। रात में भी विधायक स्पीकर के फैसले पर चर्चा करते रहे। इस बीच महात्मा गांधी के प्रिय भजन का रघुपति राघव राजाराम का भी लगातार जाप चलता रहा। ढोलक-मंजीरे की कमी को पूरा करने के लिए लगातार ताली बजाकर सभी विधायक भजन भजन गाते रहे। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और रफीक खान भी सभी विधायकों को भजन गाने में साथ देते नजर आए।

सोमवार को मंत्री के बेटे को लेकर शुरू हुआ विवाद
विधानसभा में सोमवार को लंच ब्रेक के बाद जमकर हंगामा हुआ था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और स्पीकर के बीच नोकझोंक हो गई थी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन सरकार ने 12 से ज्यादा सरकारी वकीलों की नियुक्ति सीआरपीसी के तहत कर दी है। ये संविधान का उल्लंघन है। इस पर सदन में चर्चा हो। मंत्री के बेटे को भी एएजी बना दिया है। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष को आगे अनुमति देने से इनकार कर दिया।

कहा- पहले लिखित में दीजिए, आप कौनसे नियम के तहत इस पर चर्चा कराना चाहते हैं। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष की स्पीकर से नोकझोंक हो गई।

इसके बाद नाराज कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ने कहा- नियमों में आइए, कल व्यवस्था दूंगा। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच ही ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर मंत्रियों ने ​जवाब दिए। इसी दौरान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने स्पीकर की ओर इशारा किया। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया।

सोमवार रातभर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेसी विधायक धरने पर बैठे रहे।
सोमवार रातभर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेसी विधायक धरने पर बैठे रहे।

घायल विधायकों ने डिस्पेंसरी में करवाया इलाज
मार्शलों से हुए झगड़े में घायल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा डिस्पेंसरी में इलाज करवाया। अनिता जाटव, सुरेश गुर्जर और हाकम अली के चोट लगी थी।

मुख्य सचेतक ने रखा भाकर के निलंबन का प्रस्ताव
इससे पहले सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भाकर के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे पारित करवा दिया। प्रस्ताव पारित होते ही स्पीकर ने मार्शल को मुकेश भाकर को सदन से निकालने का आदेश दिया।

इसके बाद सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए 3 बजकर 29 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी। साढ़े 3 बजे कार्यवाही आधे घंटे के लिए फिर स्थगित कर दी गई थी।

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर पर हंगामे के दौरान स्पीकर का अपमान करने का आरोप है। इस पर स्पीकर ने ही सबसे पहले सवाल उठाते हुए प्रस्ताव लाने को कहा था। स्पीकर ने कहा कि सदन चले या न चले, लेकिन इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं होगा।

गहलोत बोले- बीजेपी की तानाशाही का नतीजा
विधानसभा में हुई घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- पहले विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन और जबरन निष्कासन।

फिर मार्शलों की ओर से वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा को जमीन पर गिराना और महिला विधायक अनिता जाटव से बदसलूकी कर उनकी चूड़ियां तक तोड़ देने की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह राज्य की BJP सरकार की तानाशाही सोच का नतीजा है, जिसके कारण चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया।

सरदारशहर विधायक के घर से आया खाना
विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों के लिए सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा के घर से खाने के टिफिन आए हैं। अनिल शर्मा दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे हैं। उनके घर पर अब भी क्षेत्र के लोगों के लिए रोज लंगर चलता रहता है।

मामले से जुड़ी फोटोज…

विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच नोकझोंक से हंगामे की शुरुआत हुई।
विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच नोकझोंक से हंगामे की शुरुआत हुई।
कांग्रेस विधायक हाकम अली के घुटने चोट लग गई।
कांग्रेस विधायक हाकम अली के घुटने चोट लग गई।
कांग्रेस विधायक अनिता जाटव की मार्शलों के साथ हुई धक्का-मुक्की में चोट लगी। ऐसे में वे सदन में ही लेट गई।
कांग्रेस विधायक अनिता जाटव की मार्शलों के साथ हुई धक्का-मुक्की में चोट लगी। ऐसे में वे सदन में ही लेट गई।
कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते हुए।
कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते हुए।
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक सदन में बैठे रहे।
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक सदन में बैठे रहे।
कांग्रेस विधायक अनिता जाटव मार्शलों की ओर से की गई धक्का-मुक्की में टूटी हुई चूड़ी दिखाती हुई।
कांग्रेस विधायक अनिता जाटव मार्शलों की ओर से की गई धक्का-मुक्की में टूटी हुई चूड़ी दिखाती हुई।
सदन के अंदर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक रामधुनी करते हुए।
सदन के अंदर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक रामधुनी करते हुए।
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों के लिए विधानसभा में पहुंचे टिफिन।
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों के लिए विधानसभा में पहुंचे टिफिन।
कांग्रेस विधायकों के धरने को देखते हुए विधानसभा में गद्दे पहुंचे।
कांग्रेस विधायकों के धरने को देखते हुए विधानसभा में गद्दे पहुंचे।
सदन में धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों के सोने के लिए गद्दे बिछाए गए।
सदन में धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों के सोने के लिए गद्दे बिछाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77