[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजली बिल और पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन, बोले-अघोषित कटौती की जा रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजली बिल और पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन, बोले-अघोषित कटौती की जा रही

नीमकाथाना कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजली बिल और पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन, बोले-अघोषित कटौती की जा रही

नीमकाथाना : नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना और पाटन ने आज कलेक्ट्रेट पर बिजली पानी की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कलेक्टर शरद मेहरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की जा रही भयंकर बिजली कटौती, बिजली की दरों में बढोतरी, प्रदेश में भाजपा की सरकार शासन कर रही है, जो सत्ता में आने के बाद प्रदेश की आमजनता को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने में असफल रही है, राज्य में भीषण गर्मी के बावजूद छोटे शहरों ओर गांवों में 4 से लेकर 18 घंटे तक बिजली की अघोषित कटोती की जा रही है। इसके कारण प्रदेश में विशेषकर गर्मीण क्षेत्र में ना तो पानी की सुचारू सप्लाई हो रही है, ना आटा चक्कियों पर अनाज की पिसाई हो रही है। जिससे ग्रामीण जन-जीवन, अस्त-व्यस्त हो रहा है। अब भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलो में फिक्सड चार्जेज की दर बढाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का जन विरोधी निर्णय लिया है।

ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिलाओं की चैन स्केनिंग, लूट, बलात्कार, अपहरण दुष्कर्म, चोरी जैसे गम्भीर अपराध प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहे है, हर आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मंहगाई ने गरीब ओर मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। चार व्यक्तियों के परिवार को पालना भी दूभर हो गया है। बिजली की सप्लाई सही नहीं होने के कारण छोटे उद्योग बंद हो गये जिससे मजदूरों को मजदूरी नही मिल रही। खेत की सही समय पर सिंचाई ना होने के कारण सब्जियों के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए। लगता है सरकार का कोई कन्ट्रोल नहीं रहा है।

यह रहे मौजूद
पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, पूर्व चैयरमैन त्रिलोक दिवान, वाईस चैयरमैन महेश मेगेतिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष जय सिंह, सरपंच सुरेश खैरवा, सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैन, मालाराम सरपंच, राजपाल डोई, संतोष मीणा जिला पार्षद, प.स.स. श्रीराम यादव, सरपंच लक्ष्मण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22