[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रा को स्टैण्ड पर नहीं उतारा तो बचने के लिए कूदी, हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रा को स्टैण्ड पर नहीं उतारा तो बचने के लिए कूदी, हालत गंभीर

कोचिंग से घर जा रही थी; ऑटो चालक की पहचान में जुटी पुलिस

जयपुर : सांगानेर सदर इलाके में कोचिंग से घर जा रही छात्रा को गंतव्य स्थान पर उतरने के लिए ऑटो चालक ने रोका नहीं तो बचने के लिए कूद गई। छात्रा के सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह 24 घंटे से बेहोश है। इधर, ऑटो चालक की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए आस-पास के एरिया में सभी ऑटो चालकों से पूछताछ कर रही है। छात्रा के होश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि कूदने या गिरने का क्या कारण है।

इस संबंध में पीड़ित छात्रा वाटिका रोड निवासी अलका गोस्वामी के पिता राधेश्याम गोस्वामी ने बुधवार को सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें लिखा कि उनकी बेटी आरएएस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग जाती है। रोज की तरह मंगलवार शाम को कोचिंग से बस में बैठकर टोंक रोड स्थित 12 मील पहुंची। वहां से सहभागिता मोड़ के लिए ऑटो में बैठ गई।

ऑटो में बैठते ही उसने अपनी मां को कॉल कर बता दिया था। 10 मिनट बाद बेटी के मोबाइल से किसी अन्य व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया तो अस्पताल लेकर जा रहे है। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन बेटी बेहोशी की हालत में मिली। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर करवाया गया।

  • हादसे की जानकारी के लिए परिजन बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि चलते ऑटो से गिरी है, जबकि उसे तो 100 मीटर पहले सहभागिता मोड़ पर उतरना था। ऐसे में शक होने पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए और ऑटो चालक की तलाश शुरू की।
  • प्रथमदृष्टया छात्रा को गंतव्य स्थान पर नहीं उतारा तो बचने के लिए ऑटो से कूदी है। ऐसे में उसके होश में आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
  • चाकसू एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद सांगानेर सदर सहित आस-पास के थानों से बुलाकर स्पेशल टीमों को लगा दिया। देर रात करीब 50 ऑटो चालकों से पूछताछ की गई। ऑटो की पहचान के लिए अन्य जगह के फुटेज देखे जा रहे है। बताया जा रहा है कि छात्रा को रोज 12 मील पर पिता लेने जाते थे। मंगलवार को पिता के नहीं आने के कारण वह ऑटो में बैठी थी।
  • चाकसू एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद सांगानेर सदर सहित आस-पास के थानों से बुलाकर स्पेशल टीमों को लगा दिया। देर रात करीब 50 ऑटो चालकों से पूछताछ की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22