[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लूट का मामला:हल्दीघाटी मार्ग पर दवा लेने के लिए दुकान के बाहर खड़ी वृद्धा से डेढ़ लाख की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लूट का मामला:हल्दीघाटी मार्ग पर दवा लेने के लिए दुकान के बाहर खड़ी वृद्धा से डेढ़ लाख की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश

लूट का मामला:हल्दीघाटी मार्ग पर दवा लेने के लिए दुकान के बाहर खड़ी वृद्धा से डेढ़ लाख की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश

जयपुर : सवाल जयपुर पुलिस के इकबाल पर है। शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस दावा करती है कि 10 घंटे में 1007 जगह छापे मार कर 418 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। अगले ही दिन रविवार को दावों की छुट्टी हो जाती है। बदमाश भी मानो पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं- रोक सको तो रोक लो। रविवार सुबह 9:50 बजे सांगानेर के हल्दी घाटी मार्ग पर डाॅक्टर काे दिखाने के बाद दवा की दुकान के बाहर खड़ी सीताबाड़ी निवासी भगवती (75) की साेने की चेन बाइक सवार बदमाश ताेड़ ले गए।

बुजुर्ग चिल्लाई तो लोगों ने लुटेरों को पत्थर मारे फिर भी फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के चिल्लाने पर लाेगों ने बदमाशों का पीछे भी किया। कुछ ने पत्थर भी फेंके मगर लुटेरे बाइक तेजी से भगा ले गए। लॉकेट सहित दाे ताैले की चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए से बताई जा रही है। बेटे राजेंद्र कुमार खंडेलवाल के साथ प्रताप नगर में डाॅक्टर काे दिखाने गई थी। डाॅक्टर काे दिखाने के बाद राजेंद्र हल्दी घाटी मार्ग पर दवा ले रहे थे। मां काे स्कूटी के पास ही खड़ा कर दिया था। इसी दाैरान बदमाश पहले नजदीक से टाेंक राेड की तरफ गए। फिर लाैट कर आए और झपट्टा मार कर चेन ताेड़ कर ले गए। मां अभी तक सहमी हुई है।

चेन स्नैचर हर माह लूट रहे 10 लाख का सोना

  • चेन स्नैचर शहर में महिलाओं काे टारगेट बना रहे हैं।
  • हर माह 10 लाख रुपए से ज्यादा का साेना लूट रहे हैं।
  • कमिश्नरेट में हर माह 10 से 12 वारदातें हाे रही हैं।
  • चेन लूट के मामलाें में रिकवरी भी न के बराबर है।

इधर, ई-रिक्शा में सवार महिला की चेन चुराई

ब्रह्मपुरी इलाके में चोरों ने रामगढ़ मोड़ के पास ई-रिक्शा में सवार महिला के पर्स से सोने की चेन चुरा ली। पीड़िता पानों की बगीची निवासी नैना शर्मा ने शनिवार को ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89