[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मारपीट का चौंकाने वाला मामला:गोवंश खेत में घुसे तो तेजाब फेंक कर जलाया, डंडों से पीटा, गाय और बछड़ों को कीड़े पड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मारपीट का चौंकाने वाला मामला:गोवंश खेत में घुसे तो तेजाब फेंक कर जलाया, डंडों से पीटा, गाय और बछड़ों को कीड़े पड़े

मारपीट का चौंकाने वाला मामला:गोवंश खेत में घुसे तो तेजाब फेंक कर जलाया, डंडों से पीटा, गाय और बछड़ों को कीड़े पड़े

जयपुर : बस्सी इलाके में गोवंशों को तेजाब फेंक कर जलाने और उनसे मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तेजाब से उनके शरीर पर गहरे घाव हाे गए और कीड़े पड़ गए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पुत्रवधू आभा पहाड़िया ने घायल गायों काे एंबुलेंस से वेटरनिटी हॉस्पिटल व गोशाला पहुंचाया। बस्सी थाने में 25 जुलाई काे मामले की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आराेपी ने पूछताछ में बताया कि गोवंश उसके खेताें की तारबंदी काे ताेड़ कर घुस गए थे। भगाने के लिए तेजाब फेंक दिया।

रिपोर्ट में आभा पहाड़िया निवासी श्याम नगर ने बताया कि 24 जुलाई काे बेटे वरुण और वैभव के साथ दौलतपुरा-आंधी स्थित फार्म हाउस गई थीं। वहां आसपास के खेताें में घूम रही गायों की चमड़ी जली हुई और गहरे घाव दिखे। कई गायों के घावों में कीड़े पड़े हुए थे।

लाठी-डंडाें से मारपीट के निशान भी उभरे हुए थे। फार्म हाउस के गार्ड कमलेश ने बताया कि बहुत सारी गायों पर आसपास के गांव वालों ने तेजाब फेंका है और मारा-पीटा है, जिससे घाव हो गए हैं। गांव वालों से पता चला कि हनुमान मीणा पुत्र हरिनारायण मीणा व उसके साथियों ने गायों पर तेजाब फेंका है। इसकी सूचना कंट्राेल रूम और नगर निगम काे दी।

जख्म इतने गहरे कि दर्द से कराह रहीं गायें 10 गोवंश पर फेंका तेजाब

डीसीपी ईस्ट कावेंद्र सागर ने बताया कि 25 जुलाई काे सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजीव यदुवंशी काे मामले की जांच साैंप दी। करीब 10 गोवंश पर तेजाब फेंकना पाया है। आराेपी हनुमान मीणा निवासी दाैलतपुरा बस्सी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आराेपी ने ट्रैक्टर की बैटरी का तेजाब फेंका था। हेरिटेज निगम मेयर ओर से एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद गायों काे पशु चिकित्सालय और गोशाला पहुंचाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89