[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल की मानव श्रृखंला बनाई, विजय दिवस को लेकर तिरंगा रैली आज निकलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

कारगिल की मानव श्रृखंला बनाई, विजय दिवस को लेकर तिरंगा रैली आज निकलेगी

कारगिल की मानव श्रृखंला बनाई, विजय दिवस को लेकर तिरंगा रैली आज निकलेगी

बाड़मेर : कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ को लेकर सीमांत थारनगरी के युवाओं में उत्साह है। जिले भर मे राज्य सरकार के आदेश से 26 जुलाई को सुबह 11:25 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों मे धूमधाम से मनाया जाएगा।

सीमाजन कल्याण समिति के जिला प्रचार प्रमुख रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया की सीमाजन कल्याण समिति और थार के वीर संस्थान द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान से रॉय कॉलोनी रोड, मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगी, इसमें सबसे आगे डीजे फिर बीएसएफ के वाहन होंगे।

उसके बाद नवीन ट्रैक्टर से 25 ट्रैक्टर होंगे और अंत मे 50 बुलेट बाइक होंगी। इस तिरंगा रैली को युवा उद्यमी जोगेंद्रसिंह चौहान, सीमाजन कल्याण समिति के प्रदेश मंत्री सुरेश चौधरी, सृजन फाउंडेशन की संयोजक इंदू तोमर, जिलाध्यक्ष मोतीराम हेगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बालाल जोशी तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना करेंगे।

मातेश्वरी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भियाड़ मे कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर सीमाजन कल्याण समिति और थार के वीर संस्थान की प्रेरणा से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक राजेंद्रसिंह भियाड़ ने बताया कि यह दिन हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और 1999 कारगिल वॉर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय पूरी दुनिया को दिया था।

इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से कारगिल की आकर्षक आकृति को उकेरा। विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर वीर जवान पिरामिड भी बनाया। 100 फीट लंबे तिरंगे की आकृति को भी उकेरा गया। मातेश्वरी संस्थान अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77