[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताजियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर : अलम का जुलूस आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ताजियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर : अलम का जुलूस आज

ताजियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर : अलम का जुलूस आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इन दिनों ताजियों की तामीर को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। रविवार को अलम का जुलूस निकाला जाएगा। जोहर की नमाज के बाद जुलूस ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ मोहर्रम वाले चौक से शुरू होगा। जुलूस मोहर्रम वाले चौक से शुरू होकर व्यापारियों के मोहल्ले, मदीना बाजार, संगम बाजार व सीला वाले चौक में पहुंचकर वापस इसी रास्ते से होता हुआ मगरिब की नमाज के बाद इमामबाड़े के पास पहुंचकर संपन्न होगा। इस दिन अकीदतमंद अपने-अपने घरों में विभिन्न पकवान बनाकर नियाज लगाएंगे और तबर्रुक तकसीम करेंगे। इन दिनों कारीगर ताजियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कारीगर निसार खान ने बताया कि ताजियों का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है शेष काम को पूरा करने के लिए लगे हुए हैं। ताजिए तामीर करने में आदिल व सिकंदर चौहान सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22