[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवस नहीं मिटाने दी तो प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल, लिव-इन पार्टनर की बेटी संग हैवानियत की हदें पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमजैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हवस नहीं मिटाने दी तो प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल, लिव-इन पार्टनर की बेटी संग हैवानियत की हदें पार

राजस्थान के जैसलमेर में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने लड़की के साथ अनैतिक कार्य करने की कोशिश की। नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट भी की।

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय नाबालिग ने अनैतिक कार्य का विरोध किया तो आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में गर्म तेल डाल दिया। आरोपी पीड़िता के मां का लिव इन पार्टनर है। नाबालिग के मना करने पर आरोपी ने पहले जमकर मारपीट भी की। लड़की के आरोपों के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की को पहले दो दिन तक कमरे में बंद रखा गया। शरीर से बदबू आने पर मां उसे अस्पताल लेकर गई। इससे पहले भी आरोपी ने लड़की से मारपीट की थी। जिसके बाद लड़की 30 जून को घर से भाग गई थी। जिसके बाद 1 जुलाई को उसने एक ट्रैफिक पुलिस के जवान को आपबीती बताई।

मां की चुप्पी पर सवाल, आरोपी को कुछ नहीं कहा

उस जवान ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद यह केस महिला थाने को भेजा गया था। महिला थाने ने एक जुलाई को उसकी मां को पूछताछ के लिए बुलाया तो लड़की ने सिर्फ मारपीट की बात ही बताई। मारपीट का मामला दर्ज किया गया। लड़की ने घर जाने से मना किया था तब पुलिस ने उसे सखी केंद्र भेज दिया। उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था। बयानों में नाबालिग ने कहा कि उसका मुंहबोला चाचा मां के साथ 8 साल से लिव इन में रह रहा है। पिता की मौत हो चुकी है। वह शख्स उसकी बड़ी बहन से भी लगातार गलत काम करता था। अब उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब मां को बताया तो वह कुछ भी नहीं बोली और उसे चुप रहने को कहा।

14 जून को उसने जब उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही तो उसने विरोध किया। गुस्से में आकर चाचा ने प्राइवेट पार्ट में गर्म तेल डाल दिया और 2 दिन तक मुझे एक कमरे में बंद कर रखा गया। जिसके बाद लड़की ने बाल कल्याण समिति की काउंसिलिंग में पूरा सच बयां कर दिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश व्यास ने महिला थानाधिकारी को पत्र लिखकर नाबालिग के साथ अनैतिक काम करने की भी शिकायत दी है। महिला थाना अधिकारी गीता बिश्नोई ने कहा कि अब पुलिस कोर्ट में लड़की के 164 में बयान दर्ज करवाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62