[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में एसीबी ने हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा:10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, परिवादी के घर पहुंचा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सीकर में एसीबी ने हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा:10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, परिवादी के घर पहुंचा था

सीकर में एसीबी ने हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा:10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, परिवादी के घर पहुंचा था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : सीकर एसीबी टीम ने नवलगढ़ के डुमरा गांव में कार्रवाई करते हुए मुकुंदगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जाट को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुकुंदगढ़ थाने में दर्ज पुराने प्रकरण में परिवादी की मदद के एवज में आरोपी हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जाट 28 हजार रुपए की डिमांड कर लगातार परेशान कर रहा था।

परिवादी की ओर से सीकर एसीबी को इसकी शिकायत की गई। सीकर एसीबी की टीम द्वारा एसीबी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र से मामले का सत्यापन करवाया गया। मामले के सत्यापन के बाद सीकर एसीबी की टीम ने शनिवार को जाल बिछाते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट को डुमरा गांव से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीकर एसीबी के डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत की राशि लेने के लिए परिवादी के निवास पर पहुंच गया था। जहां पर एसीबी की टीम पहले से जाल बिछाए हुई थी। जैसे ही हेड कॉन्स्टेबल ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने इशारा पाते ही आरोपी हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62