[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा प्रधान के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष:21 में से 16 सदस्यों की बाड़ाबंदी, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा प्रधान के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष:21 में से 16 सदस्यों की बाड़ाबंदी, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

चिड़ावा प्रधान के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष:21 में से 16 सदस्यों की बाड़ाबंदी, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान इंद्रा डूडी की प्रधानी मुश्किल में हैं। दरअसल डूडी के खिलाफ विपक्ष लामबंद हो गया है। फिलहाल 21 में से 16 सदस्य लामबंद होकर जयपुर में अज्ञात स्थान पर हैं। सभी अब अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। प्रधान विरोधी खेमे की अगुवाई कर रहे रोहिताश्व धांगड़ ने बताया कि 21 में से 16 एक साथ जिला परिषद सीईओ व बीडीओ के सामने प्रस्ताव पेश कर प्रधान को हटाने की मांग करेंगे।

इधर प्रधान इंद्रा डूडी अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि चाहे कोई कितना ही प्रयास कर ले, वे प्रधान पद पर कायम रहेंगी। उन्होंने कई सदस्यों के अब भी उनके साथ होने का दावा करते हुए सदन में उनके पास बहुमत होने का भरोसा जताया है।

फिलहाल चिड़ावा पंचायत समिति में भाजपा के दो, कांग्रेस के दस और निर्दलीय नौ सदस्य हैं। इनमें से भाजपा और निर्दलियों के अलावा कांग्रेस की टिकट पर चुने गए कई सदस्य भी अब प्रधान के खिलाफ गुट में शामिल हैं। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हो सका है कि कौन कौन सदस्य विरोधी गुट की बाड़ाबंदी में है।

लेकिन फिलहाल प्रधानी पद को लेकर विरोधी गुट की इस बाड़ाबंदी ने प्रधान इंद्रा डूडी के पसीने जरूर ला दिए हैं। इससे प्रधान खेमे में काफी मायूसी है। हालांकि अभी भी विरोधी गुट में प्रधान पद को लेकर आपसी लड़ाई में कुर्सी बचने की प्रधान को उम्मीद नजर आ रही है। वहीं विरोधी गुट सोमवार या मंगलवार को जिप सीईओ के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet