[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक अंकेक्षण  06 से 10 जुलाई तक, 11 जुलाई को होगी ग्राम सभा, संसाधन व्यक्ति नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक अंकेक्षण  06 से 10 जुलाई तक, 11 जुलाई को होगी ग्राम सभा, संसाधन व्यक्ति नियुक्त

सामाजिक अंकेक्षण  06 से 10 जुलाई तक, 11 जुलाई को होगी ग्राम सभा, संसाधन व्यक्ति नियुक्त

चूरू : जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा एवं एसबीएम में स्वीकृत शौचालयों के सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु माह जुलाई 2024 (प्रथम चरण) में करवाए जाने हेतु 06 से 10 जुलाई तक सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जाएगा तथा 11 जुलाई को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया ने आदेश जारी कर समस्त विकास अधिकारियों को जारी कार्यक्रमानुसार सामाजिक अंकेक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु संसाधन व्यक्ति नियुक्त किए गए हैं। इसी के साथ जिले की जिन ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभाव में है, वहां सामाजिक अंकेक्षण कार्य नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रमानुसार जिले की बीदासर पंचायत समिति की ढाणी स्वामीयान, दूंकर व घंटियाल बड़ी ग्राम पंचायत, चूरू पंचायत समिति की ढाढ़र, दूधवा मीठा व दूधवा खारा ग्राम पंचायत, राजगढ़ पंचायत समिति की चैनपुरा बड़ा, चैनपुरा छोटा, देवीपुरा व ददरेवा ग्राम पंचायत, रतनगढ़ पंचायत समिति की बीनादेसर बीदावतान व बुधवाली ग्राम पंचायत, तारानगर पंचायत समिति की ढाणी कुम्हारान, ढिंगी व धीरवास बड़ा ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22