[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष जागरूकता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष जागरूकता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

विशेष जागरूकता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी सभागार में संकल्प हब एम्पॉवरमेंट वूमन के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, न्याय सहिंता, पीसीपीएनडीटी एक्ट, वन-स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र ,महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि महिला अधिकारिता निदेशालय, जयपुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना में संकल्प हब एम्पॉवरमेंट वूमन के तहत जिले में 4 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यशाला में घरेलू हिंसा अधिनियम व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

जेंडर स्पेशलिस्ट ज्ञानप्रकाश  गोदारा ने मिशन शक्ति योजना की दो उप योजनाओं ‘संबल‘ व ‘सामर्थ्य‘ की जानकारी दी।

इस दौरान महिला पर्येवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक, कांस्टेबल अंजना, कपिल, निखिल, मुस्तकिम, माया सरावग, संगीता, शंकुतला, पूनम, अंकित सहित अन्य उपस्थित रहे।

महिला अधिकारिता विभाग (महिला सशक्तिकरण जिला हब चूरू) के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि जिले में प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष जागरूकता अभियान की गई है। 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के सप्ताहवार आयोजन हेतु विभाग में कार्यरत सुपरवाईजर, जेंडर स्पेशलिस्ट, साथिनों को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22