[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BAP नेताओं के हिंदू नहीं मानने पर मंत्री-सांसद आमने-सामने:दिलावर बोले- डीएनए की जांच करा लेंगे; रोत ने कहा- मंत्री को टेस्ट की जरूरत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

BAP नेताओं के हिंदू नहीं मानने पर मंत्री-सांसद आमने-सामने:दिलावर बोले- डीएनए की जांच करा लेंगे; रोत ने कहा- मंत्री को टेस्ट की जरूरत

BAP नेताओं के हिंदू नहीं मानने पर मंत्री-सांसद आमने-सामने:दिलावर बोले- डीएनए की जांच करा लेंगे; रोत ने कहा- मंत्री को टेस्ट की जरूरत

जयपुर : भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं के खुद को हिंदू नहीं मानने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सांसद राजकुमार रोत आमने-सामने हो गए। शिक्षा मंत्री दिलावर ने एक सवाल पर कहा- उनके डीएनए की जांच करा लेंगे। मंत्री के बयान पर BAP सांसद राजकुमार रोत बोले- आदिवासी समाज करारा जवाब देगा। मंत्री को टेस्ट की जरूरत।

शिक्षामंत्री मदन दिलावर जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। मंत्री BAP नेताओं की ओर से खुद को हिंदू नहीं मानें जाने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ‘जो पार्टी देश और समाज को तोड़ने की गतिविधियां शुरू करें। उन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। BAP के नेता खुद को हिंदू नहीं मानते हैं तो उनके डीएनए की जांच करा लेंगे। हमारे यहां कुछ लोग वंशावली देखते हैं, उनसे भी चेक करवाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में BAP के नेताओं को लेकर बयान दिया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में BAP के नेताओं को लेकर बयान दिया।

शिक्षा मंत्री के बयान के बाद बांसवाड़ा से BAP सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि मदन दिलावर को अपनी मानसिकता की जांच की जरूरत है। जिम्मेदार पद पर बैठे राजस्थान के शिक्षा मंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है।

रोत ने कहा कि दिलावर जी आप यह बताइए कि पिछले छह महीनों में शिक्षा मंत्री रहते हुए आपने आदिवासी इलाके में शिक्षा को लेकर लिए क्या-क्या काम किए हैं। आप जिस समाज से आते हैं, उसके लिए और आदिवासियों के लिए आपने कुछ नहीं किया है। जिसका करारा जवाब आने वाले वक्त में आपको आदिवासी समाज देगा।

बांसवाड़ा से BAP सांसद राजकुमार रोत ने मंत्री के बयान पर पलटवार किया।
बांसवाड़ा से BAP सांसद राजकुमार रोत ने मंत्री के बयान पर पलटवार किया।

आदिवासी नेताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दिलावर का समर्थन कर BAP के खिलाफ मोर्चा संभाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62